Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

हल्दिया में कई दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। घटना देर रात करीब दो बजे हुई जब आग ने हल्दिया के दुर्गा चौक इलाके में कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में किसी को चोट नहीं आई। आग में लगभग 10 दुकानें जल गईं। कई दमकल गाड़ियों को काम पर लगाया गया। एक घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की पीछे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।