Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

Punjab: प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेतकर की हत्या, उसी की कार से भाग रहा आरोपी हादसे का शिकार

Mohali: पंजाब के मोहाली में सोमवार को एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की गला काटकर हत्या कर दी। महिला की पहचान एकता के रूप में हुई है जो अमेरिका की एक कंपनी में काम करती थी। वारदात के वक्त 27 साल की महिला घर पर अकेली थी।

प्रेमिका की हत्या करने के बाद, आरोपित अनस कुरेशी उसकी कार लेकर भाग गया लेकिन हरियाणा के शाहबाद मारकंडा में उसका एक्सीडेंट हो गया और उसे गंभीर चोटें आईं। महिला के परिवार को इसकी जानकारी तब हुई जब हरियाणा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार में मिले दस्तावेजों के आधार पर उन्हें बुलाया।

जब परिजन घर गए तो उन्हें वहां एकता का शव मिला। पुलिस ने मृतक महिला के छोटे भाई रोहित की शिकायत पर यूपी के मुरादाबाद निवासी अनस कुरैशी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

क़ुरैशी चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में रेस्टोरेंट चलाता था। एकता अपने छोटे भाई रोहित, भाभी और विधवा मां के साथ सेक्टर-125, सनी एन्क्लेव के एकता विहार में किराए के मकान में रहती थी।