Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

ममता मोहंता ने ओडिशा से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया

बीजेडी सांसद का पद छोड़ने वाली बीजेपी नेता ममता मोहंता ने बुधवार को ओडिशा से राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने ओडिशा विधानसभा परिसर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और राज्य बीजेपी अध्यक्ष मनमोहन सामल की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया।

विधानसभा में बीजेपी की ताकत को देखते हुए मोहंता का राज्यसभा के लिए दोबारा चुना जाना तय था। 147 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 74 विधायक हैं, जबकि बीजेडी के 51 विधायक हैं, कांग्रेस के 14 विधायक है और तीन निर्दलीय विधायक और एक सीपीआई (एम) विधायक हैं।

नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजेडी छोड़ने और 31 जुलाई को अपनी राज्यसभा सदस्यता छोड़ने के बाद मोहंता अगले दिन बीजेपी में शामिल हो गई। चुनाव तीन सितंबर को होना है और नामांकन दाखिल करने की समय सीमा बुधवार को खत्म हो रही है।