Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

ममता बनर्जी ने अपने भाई का टिकट काटा, कहा- मुझे लालची लोग पसंद नहीं

Kolkata: पश्चिम बंगाल की हावड़ा लोकसभा सीट से टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस पार्टी) ने प्रसून बनर्जी को फिर से उम्मीदवार बनाया है। इस पर नाराजगी जाहिर करने के बाद टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार को अपने छोटे भाई बाबुन बनर्जी को पार्टी से अलग कर दिया। उन्होंने जलपाईगुड़ी में पत्रकारों से बात करते हुए ये टिप्पणी की।

पार्टी के उम्मीदवारों के चयन के खिलाफ बोलने के लिए अपने छोटे भाई पर बनर्जी ने कहा कि मुझे लालची लोग पसंद नहीं हैं। मैं परिवारवाद की राजनीति में विश्वास नहीं करती हूं। मैंने उसके साथ सभी रिश्ते तोड़ दिए। मीडिया रिपोर्टों के बारे में पूछे जाने पर कि वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, इस पर सीएम ने कहा कि वो जो चाहें कर सकते हैं। पार्टी अपने आधिकारिक उम्मीदवार प्रसून बनर्जी के साथ खड़ी है। 

हालांकि, बाबुन बनर्जी इस समय नई दिल्ली में हैं, उन्होंने बीजेपी में जाने की अटकलों से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वो हावड़ा सीट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। पूर्व फुटबॉलर प्रसून बनर्जी, हावड़ा सीट से टीएमसी के दो बार के लोकसभा सांसद हैं।