Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

अमृतसर में टली बड़ी घटना, पुलिस ने विस्फोटक सामग्री का जखीरा किया बरामद

Punjab: पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया है, जिसमें तीन हथगोले, एक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस), एक डेटोनेटर और विस्फोटक उपकरण बनाने में इस्तेमाल होने वाले दूसरे उपकरण शामिल हैं।

डीआईजी नानक सिंह ने कहा, "मुख्यमंत्री और डीजीपी पंजाब के निर्देश पर अजनाला थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तीन हथगोले और एक आईईडी बरामद किया गया है। इसलिए अमृतसर पुलिस की मेहनत को देखते हुए हम कह सकते हैं कि एक बड़ी घटना घट सकती थी, लेकिन उसे रोक लिया गया है।"

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।