Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

बरेली बवाल में बड़ी कार्रवाई, आठ आरोपी गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा बंद

Bareilly: बरेली में हुए बवाल के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा खां समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अलग-अलग थानों में छह मुकदमे दर्ज कराए हैं, वहीं जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। कोतवाली और बारादरी थाने में दर्ज मामलों में पुलिस पर पथराव और फायरिंग करने का आरोप है।

कोतवाली में दर्ज बलवे के मुकदमे में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां को आरोपी बनाया गया है, जबकि बाकी मुकदमों में मौलाना के समर्थक नामजद किए जा रहे हैं। निवासी बरातघर संचालक फरहत और उसके बेटे को बारादरी पुलिस ने जांच के आधार पर मुकदमे में शामिल किया है, इन्हीं लोगों ने मौलाना को अपने घर में शरण दे रखी थी। पुलिस 36 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटना में 22 पुलिसकर्मी हुए घायल
डीआईजी अजय कुमार साहनी के मुताबिक घटना में 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिस तरह से भीड़ बैनर लेकर निकली और पथराव किया उससे सुनियोजित साजिश का संकेत मिलता है। घटना के वीडियो और तस्वीरों के आधार पर इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि नमाज होने तक कहीं हंगामा नहीं था। दोपहर ढाई बजे के बाद अचानक लोग उग्र हो गए। उन्हें शांत कराने का काफी प्रयास किया गया। लग रहा था कि भीड़ को कहीं से कोई निर्देश मिला था और वह कुछ सुनने को तैयार नहीं थी। ये लोग पुलिस पर ही हमलावर हो गए और पथराव करने लगे।