महाराष्ट्र के पुणे जिले में गुरुवार सुबह मजदूरों के कैंप में पानी की टंकी गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना पिंपरी चिंचवड शहर के भोसरी इलाके में उस वक्त हुई जब कुछ मजदूर पानी की टंकी के नीचे नहा रहे थे।
पिंपरी चिंचवड के एडिशनल सीपी वसंत परदेशी ने कहा, "ऐसा मालूम होता है कि पानी के प्रेशर की वजह से टंकी फट गई, जिससे वो ढह गई।" उन्होंने बताया कि पानी की टंकी के नीचे मौजूद मजदूर मलबे में फंस गए। अधिकारी ने बताया, "तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।"