Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

महाराष्ट्र: मुंबई में बारिश और तूफान का अनुमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को मुंबई में गरज के साथ बारिश और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। मुंबई के कुछ इलाकों में मंगलवार रात को गरज और बिजली के साथ भारी बारिश की सूचना है। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि आईएमडी के अनुसार मुंबई और उसके उपनगरों में बारिश के साथ महानगर में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि 20 मई को सुबह 8 बजे से 21 मई को सुबह 8 बजे के बीच शहर में 24 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 26 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 40 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के मुताबिक, 15.6 मिमी और 64.4 मिमी के बीच की बारिश को "मध्यम" श्रेणी में रखा जाता है।

बीएमसी का कहना है कि सुबह 6.04 बजे 3.07 मीटर और शाम 6.35 बजे 3.79 मीटर का हाई टाइड आ सकता है। जबकि सुबह 11.54 बजे और 1.25 बजे (22 मई) 1.74 मीटर और 1.71 मीटर की निम्न ज्वार की संभावना है।