Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

महाराष्ट्र: बदलापुर में दो बच्चियों से यौन उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन

महाराष्ट्र के बदलापुर में दो बच्चियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में मंगलवार को सैकड़ों लोगों ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पटरियों पर बैठकर रेल सेवाओं को रोका। प्रदर्शनकारियों में दोनों बच्चियों के माता-पिता और रिश्तेदार और निवासी शामिल थे।

पुलिस ने 17 अगस्त को किंडरगार्टन में पढ़ने वाली तीन और चार साल की दो बच्चियों से यौन उत्पीड़न के आरोप में स्कूल के कर्मचारी को गिरफ्तार किया था। स्कूल मैनेजमेंट ने प्रिंसिपल और दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है।

बताया जा रहा है कि बच्चियों ने अपने माता-पिता को बताया था कि स्कूल के अटेंडेंट ने उन्हें गलत तरीके से छूआ है, जिसके बाद पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था। बच्चियों के माता-पिता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई ना करने पर बदलापुर पुलिस थाने के प्रभारी का भी ट्रांसफर कर दिया गया है।