Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

महाराष्ट्र: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर प्राइवेट बस और ट्रक की टक्कर, 18 यात्री घायल

महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर प्राइवेट बस की खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में 18 यात्री घायल हो गए, जिनमें से आठ गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ।

उन्होंने कहा, "प्राइवेट बस कोल्हापुर से मुंबई जा रही थी वो खड़े ट्रक से टकरा गई। बस के ड्राइवर का स्टीयरिंग पर नियंत्रण खो देने के कारण ये हादसा हुआ।"

उन्होंने बताया कि घटना में 18 यात्री घायल हो गए और उन्हें रायगढ़ जिले के कामोठे के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से चार महिलाओं समेत आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारी के मुताबिक, खोपोली पुलिस मामले की जांच कर रही है।