Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

महाराष्ट्र: महायुति सरकार ने रिपोर्ट कार्ड जारी किया

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद एक दिन बाद बुधवार को राज्य की महायुति सरकार ने पिछले दो साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ अजीत पवार और आरपीआई (ए) प्रमुख रामदास अठावले ने मुंबई में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार का रिपोर्ड कार्ड जारी किया।

इस मौके पर सीएम शिंदे ने कहा, "विपक्षी महा विकास अघाड़ी विकास विरोधी विजन से काम करती है। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के नेता आम आदमी के लिए एक टीम के रूप में काम कर रहे हैं। हाई स्पीड मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्टर जैसे सभी विकास कार्यों को पिछली एमवीए सरकार ने रोक दिया था"

वहीं डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार परिवर्तनकारी योजनाएं लेकर आई।" महायुति सरकार में शामिल सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को लेकर फडणवीस ने कहा कि चर्चा अंतिम चरण में पहुंच गई है। महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को 288 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।