Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: पुणे की सीटों का लेखा-जोखा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव करीब आने के साथ पुणे में मोहम्मद वाडी और उंडरी के लोगों ने अपनी पुरानी 'मांगों का चार्टर' तैयार किया है। ये लोग हडपसर और पुरंदर सीट के निवासी हैं। ये चाहते हैं कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार इनकी मांगों को गंभीरता से लें। लोगों ने एनसीपी अजित पवार गुट और शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के उम्मीदवारों को अपना मांगों का चार्टर सौंपा है। उनसे मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की गई है।

शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के उम्मीदवार की बेटी ने लोगों के 'मांगों का चार्टर' स्वीकार किया। उन्होंने माना कि पानी की सप्लाई जैसी मांगें जरूर पूरी होनी चाहिए। एनसीपी अजित पवार गुट के उम्मीदवार और पूर्व आईएएस अधिकारी संभाजी जेंडे के मुताबिक लंबे समय से चली आ रही समस्याएं तेजी से होते शहरीकरण और बढ़ती आबादी का नतीजा है।

पहले लोगों ने अपनी सोसाइटियों के बाहर 'पानी नहीं, तो वोट नहीं' जैसे बोर्ड लगाकर चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया था। अब उन्होंने उम्मीदवारों को मेनिफेस्टो देकर अपनी परेशानियां को दूर करने का मौका देने का फैसला किया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होंगे। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।