केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की। केंद्रीय मंत्री गडकरी के साथ मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह भी मौजूद रहे।
इस दौरान गडकरी ने कहा, "ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना करने का मौका मिला। मैंने देश के लिए और ज्यादा काम करने की प्रेरणा और शक्ति पाने के लिए प्रार्थना की। उनका आशीर्वाद मुझे अच्छे काम करने की प्रेरणा देता रहेगा।"