Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

मध्य प्रदेश: भोपाल में धूमधाम से मनाया गया प्रदेश स्थापना दिवस

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में बुधवार को प्रदेश स्थापना दिवस को भव्य तरीके से मनाया गया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में नृत्य प्रदर्शन और संगीत से राज्य की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शित किया गया। उत्सव की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई।

राज्यों के पुनर्गठन के बाद एक नवंबर 1956 को मौजूदा मध्य प्रदेश वजूद में आया। इसका निर्माण तत्कालीन मध्य प्रदेश (मराठी भाषी क्षेत्रों के बिना, जो बॉम्बे राज्य में विलय कर दिया गया था), मध्य भारत, विंध्य प्रदेश और भोपाल राज्यों को मिलाकर किया गया था।