Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

मध्य प्रदेश: धार में आभूषण की दुकान में लूट के बाद सात गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के धार में आभूषण की दुकान में लूटपाट करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के सात लुटेरों को गिरफ्तार किया। ये लूट तीन मई को जगन्नाथ ज्वैलर्स की दुकान में की गई थी।

लूट के समय नकाबपोश लुटेरों ने दुकान के कर्मचारी को बांध दिया और वारदात को अंजाम दिया। एक आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि बाकी को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने चोरी के आभूषण भी जब्त कर लिए हैं।