Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

मध्य प्रदेश: जबलपुर में आयुध निर्माणी परिसर से तेंदुआ पकड़ा गया

 मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को आयुध निर्माणी में एक तेंदुआ घुस आया। उसने फैक्ट्री के एफ-6 ब्लॉक में एक कर्मचारी पर हमला करने की कोशिश की।

इसके बाद तेंदुआ बम गोदाम में छिप गया, जहां कर्मचारियों ने उसे पकड़ने में कामयाबी हासिल की। ​​हालांकि भागने की कोशिश के दौरान वो घायल हो गया। घायल तेंदुए को पकड़ने के बाद वन विभाग के अधिकारी उसे इलाज के लिए पशु चिकित्सा महाविद्यालय ले गए।