मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दस हाथियों की मौत के बाद वन विभाग की टीम ने बुधवार को डेढ़ साल के हाथी के बच्चे को बचाया। वे जंगल से काफी दूर भटक गया था। मरने वाले दस हाथियों में छोटे हाथी की मां भी थी और क्योंकि वो अकेला था,
इसलिए वो उमरिया वन प्रभाग और कटनी जिले के ग्राम गुड़ा में भटक गया। यहां हाथियों की कोई आबादी नहीं है। इंसानी बस्ती के पास हाथी के बच्चे को देखने के बाद गांव वालों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी।
वन विभाग की टीम के लगभग 100 लोग, चार हाथी गांव पहुंचे और हाथी के बच्चे को बचाने के लिए पूरी रात धान के खेत के पास रहे। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर प्रकाश वर्मा ने बताया कि वो स्वस्थ और एक्टिव है।