Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

मध्य प्रदेश: शाजापुर में दो समुदायों में विवाद के बाद आगजनी, पांच लोग घायल

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में रविवार को दो समुदायों के बीच झड़प में पांच लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर सुनेरा पुलिस थाना इलाके के पनवाड़ी गांव में हिंसा के दौरान फायरिंग की गई।

सुनेरा पुलिस थाना प्रभारी गोपाल सिंह निगवाल ने कहा कि बंजारा और पाटीदार समुदाय के समूह तीन दिन पहले हुए विवाद के मामले में रविवार को भिड़ गए।

थाना प्रभारी निगवाल ने बताया कि पांच लोग घायल हो गए हैं और उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।