मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में मंगलवार को भारी बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ में फंसे स्कूल से लौट रहे 27 स्कूली छात्र-छात्राओं को सेना ने सुरक्षित निकाल लिया। बदरवास के ‘राइजिंग सोल्स स्कूल’ के 27 बच्चे छुट्टी के बाद बस से अपने घर लौट रहे थे लेकिन सिंध नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने के कारण ये बच्चे रास्ते में पड़ने वाले पचावली गांव के पास फंस गए। बस में फंसे बच्चे कुंडयाई, बिजरौनी सहित आस-पास के गांवों के रहने वाले थे।
कोलारस के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) संजय मिश्रा ने बताया, ‘‘रास्ते में पड़ने वाले पचावली गांव के पास सिंध नदी के तेज बहाव के चलते पुल पार करना असंभव हो गया, जिससे बच्चों को वहीं रोकना पड़ा।’’ स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेना से मदद मांगी गई और सेना की एक टीम ने नाव का इस्तेमाल कर सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला। बच्चे 30 से अधिक घंटे के बाद अपने परिजनों से मिल सके। सुरक्षित निकाले जाने के बाद बच्चों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए। मौके पर पहुंचे कोलारस के विधायक महेंद्र यादव ने बच्चों को सुरक्षित निकाले जाने के लिए सेना और प्रशासन का आभार जताया।
मध्यप्रदेश: शिवपुरी में सेना ने बाढ़ में फंसे 27 स्कूली छात्र-छात्राओं को सुरक्षित निकाला
You may also like
गौतम अडानी ने 40वीं शादी की सालगिरह पर पत्नी संग केदारनाथ मंदिर में किए दर्शन.
हाई कोर्ट पहुंचे सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, पंजाब पुलिस की सुरक्षा को दोबारा बहाल करने की मांग.
जबलपुर बोट हादसा: 9 की मौत, कई लापता, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान.
शिमला में बारिश के बाद ठंड बढ़ी, कोहरे में लिपटा शहर.