Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

मध्य प्रदेश: दो रिटायर्ड आईएएस और कांग्रेस के कई पदाधिकारी बीजेपी में शामिल

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो सेवानिवृत्त अधिकारी और कांग्रेस के कुछ स्थानीय नेता रविवार को बीजेपी में शामिल हो गए। भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान मौजूदगी में इन लोगों ने बीजेपी का दामन थाम लिया।

बीजेपी के मुताबिक सेवानिवृत्त नौकरशाह कवींद्र कियावत और रघुवीर श्रीवास्तव सीएम शिवराज सिंह चौहान और एमपी बीजेपी अध्यक्ष वी डी शर्मा की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल हो गए।

छाया मोरे, जिन्होंने पिछले राज्य विधानसभा चुनाव में पंधाना विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, वो भी बीजेपी में शामिल हो गई हैं। 

इन सबके अलावा करीब 1,200 स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी बीजेपी के साथ आ गए। इनमें जय आदिवासी युवा शक्ति पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल थे

नए लोगों का पार्टी में स्वागत करते हुए सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान गरीबों और आदिवासियों की सुध नहीं लेना का पाप किया था। 

मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं जिनसे पहले अदला-बदली का दौर लगातार जारी है।