Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

MP: रीवा में NH-30 पर अनियंत्रित ट्रक के ऑटो पर पलटने से हादसा, 7 की मौत

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ये हादसा रीवा में मौत की घाटी कही जाने वाली सोहागी घाटी पर हुआ. बताया जा रहा है कि यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिसमें लोगों की जानें गई हैं. अब एक बार फिर यहां सड़क हादसा हुआ. एक अनियंत्रित ट्रक ऑटो पर पलट गया. इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. इस दर्दनाक हादसे में जिन चार लोगों की मौत हुई है, उनमें एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चे सहित सात लोग शामिल हैं. ये हादसा गुरुवार दोपहर को सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर हुआ. बताया जा रहा कि नेशनल हाईवे-30 पर से होकर एक ट्रक गुजर रहा था, तभी अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो के ऊपर पलट गया. ऑटो में कुल आठ लोग सवार थे. हादसे के चलते ऑटो सवार इसकी चपेट में आ गए, जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

ऑटो सवार सभी लोग प्रयागराज से गंगा स्नान कर मऊगंज जिले के नईगढ़ी जा रहे थे. ऑटो सवार सभी लोग मऊगंज के नईगढ़ी के रहने वाले थे. ट्रक प्रयागराज से होकर रीवा की ओर जा रहा था. ASP विवेक लाल ने बताया कि हादसे में सात लोगों की मौत हुई है. मृतकों की पहचान की जा रही है. हादसा किसकी लापरवाही से हुआ और हादसे की असल वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है.