मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले के लोगों को नई बनी 16 किमी लंबी सड़क ने बड़ी राहत पहुंचाई है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क कनेक्टिविटी परियोजना के तहत 11 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस सड़क ने ग्रामीणों के लिए शहर की दूरी 80 किलोमीटर से घटाकर केवल आठ किलोमीटर कर दी है।
नई सड़क बालाघाट को एक नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने में मदद करेगी, जिससे कान्हा टाइगर नेशनल पार्क जैसी जगहें पहुंचना और आसान हो जाएगा।