Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

मध्य प्रदेश पुलिस हुई डिजिटल, राज्य का पहला ई-मालखाना टीटी नगर पुलिस स्टेशन में किया शुरू

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में पुलिस की कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य का पहला ई-मालखाना शुरू किया गया है। इस व्यवस्था की शुरुआत राजधानी के टीटी नगर थाने से हुई है, जहां अब जब्त किए गए सभी सबूतों का रिकॉर्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रखा जाएगा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ई-मालखाना में रखी जब्त वस्तुओं को डिजिटल टैग दिया जाएगा। इस डिजिटल प्रणाली का मकसद पारंपरिक मैनुअल रिकॉर्ड रखने की प्रणाली को बदलना है और इससे जब्त वस्तुओं के गुम होने, छेड़छाड़ होने या आपस में मिल जाने की संभावना कम हो सकती है।

पुलिस का कहना है कि जब्त की गई वस्तुएं मसलन हथियारों, सोने से बनी वस्तुओं से लेकर वाहनों तक डिजिटल सिस्टम के अंतर्गत आएंगी और सिस्टम के जरिए जांच अधिकारी एक क्लिक में केस से जुड़े सबूतों का विवरण देख सकेंगे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ई-मालखाना न केवल पारदर्शिता बढ़ाएगा बल्कि केस डायरी, कोर्ट कार्यवाही और जांच में भी तेजी लाएगा।