Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

मिजोरम में MNF का दबदबा या कांग्रेस मारेगी बाजी

देश के पांच राज्यों में से सबसे पहले वोटिंग 7 नवंबर को मिजोरम में हुआ था. ऐसे में यहां की जनता लंबे समय से नतीजों का इंतजार कर रही है. इस वजह से एक्जिट पोल को लेकर लोगों की उत्सुकता भी काफी ज्यादा है. एक्जिट पोल तेलंगाना में मतदान खत्म होते ही आज शाम 6 बजे के बाद जारी कर दिए जाएंगे. हालांकि पांचों राज्यों के नतीजे 3 दिसंबर को ही घोषित किए जाएंगे.

दरअसल मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान हुआ था. 2018 के चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट ने राज्य में सरकार बनाई थी और जोरमथांगा राज्य के मुख्यमंत्री बने थे. बता दें कि मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को खत्म होने वाला है.

दरअसल चुनाव से पहले आए ओपिनियन पोल्स में जोरमथंगा सरकार की पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) एक बार फिर मिजोरम में बहुमत हासिल करते हुए दिख रही थी. इसमें 40 सीटों में MNF को 17-21 सीटें मिलते हुए दिखाया गया था. वहीं कांग्रेस को 6-10 सीटें मिलीं. इसके अलावा क्षेत्रीय पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) को 10-14 सीटें मिलते हुए दिखाया गया था. हालांकि अब लोगों को एक्जिट पोल का इंतजार है.