Breaking News

कोलकाता से एक गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के लिए जासूसी करने का आरोप     |   विदेश से लौटते ही कल पीएम मोदी कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे     |   रोम: पीएम मोदी को खाद्य एवं कृषि संगठन का सर्वोच्च सम्मान मिला     |   भोपाल: ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम नहीं होगा, परिवार की याचिका कोर्ट से खारिज     |   केरलम में दूध के दाम चार रुपये बढ़े, एक जून से होंगे लागू     |  

MP: खंडवा के दो रेलवे स्टेशन कोरोना काल के बाद से पड़े हैं वीरान, लोगों को फिर से ट्रेनों के आने का इंतजार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले का कोहदड़ रेलवे स्टेशन, यहां कभी ट्रेनें रुकती थीं, आज यहां सन्नाटा पसरा है और ठीक ऐसा ही हाल बगमार रेलवे स्टेशन का भी है। सूनी पड़ी ये टिकट खिड़की इस बात की गवाह है कि कभी यात्रियों से गुलजार रहने वाले ये दोनों स्टेशन कोविड के दौरान यात्री ट्रेन सेवाएं बंद होने के बाद से सुनसान पड़े हैं। स्थानीय लोग सेवाओं को फिर से शुरू करने की मांग कर रहे हैं, उनका कहना है कि स्टेशन पर ट्रेन सेवा बंद होने की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

खंडवा से लोकसभा सांसद ने हाल ही में वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें उन्होंने बगमार और कोहदड़ दोनों रेलवे स्टेशनों को फिर से संचालित करने का आग्रह किया था। खंडवा से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोनों रेलवे स्टेशनों पर यात्री ट्रेनें रुकना शुरू हो जाएंगी। फिलहाल, बगमार और कोहदड़ के लोगों को उम्मीद है कि जल्द इस वीरान पड़े रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों का रुकना शुरू होगा।