Breaking News

IRCTC घोटाला: लालू परिवार के खिलाफ अब 6 मई को आएगा फैसला     |   संसद: बिल से पहले स्पीकर संग अमित शाह की बड़ी बैठक     |   तमिलनाडु: चुनाव मैदान में उतरे पलानीस्वामी, एडप्पादी में की जनसभा     |   परिसीमन को लेकर दक्षिण भारत में भ्रम फैलाने की कोशिश हो रही: मंत्री किरण रिजिजू     |   लखनऊ: दो बच्चों की जलकर मौत, देर रात 50 से ज्यादा झुग्गियों में लगी थी आग     |  

Assam: श्रीभूमि जिले महिषासन में 'रेल रोको' प्रदर्शन, रेलों की संख्या बढ़ाने की मांग

असम के श्रीभूमि जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर अंतिम रेलवे स्टेशन महिषासन में सोमवार को लोगों ने 'रेल रोको' प्रदर्शन किया। इससे महिषासन-सिलचर ट्रेन रोकनी पड़ी। लोगों का कहना है कि वे 60 किलोमीटर रूट पर ट्रेन सेवाओं में भारी कमी से निराश हैं। पहले इस रूट पर रोजाना एक राउंड ट्रिप ट्रेन चलती थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के बाद सेवाएं कम कर दी गईं। अब सप्ताह में कुछ ही दिन ट्रेन चलती है, जिससे लोगों में नाराजगी है।

प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी। कई बार टकराव की हालत पैदा हुई और प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़पें हुईं। विरोध प्रदर्शन घंटे भर से ज्यादा समय चला। वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिया कि उनकी मांगें सप्ताह भर के भीतर उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दी जाएंगी। इसके बाद जाकर प्रदर्शन खत्म हुआ।