Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

बिहार: बेगूसराय में शराब तस्करों ने पुलिसर्मियों को कुचला, एसआई की मौत, तीन घायल

बिहार के बेगुसराय में छापेमारी के दौरान शराब तस्करों के कथित हमले में एक सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना मंगलवार को नावकोठी थाना क्षेत्र के छतौना पुल पर हुई। मृतक सब-इंस्पेक्टर की पहचान खमास चौधरी के रूप में हुई है, जो नावकोठी पुलिस स्टेशन में तैनात थे। घायल सिपाही की पहचान होमगार्ड जवान बालेश्वर यादव के रूप में हुई। 

होम गार्ड जवान बालेश्वर यादव गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल उनका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ऑल्टो कार से शराब की बड़ी खेप मंगाई जा रही है। इस सूचना पर खमास चौधरी पुलिस बल के साथ छतौना पुल के पास खड़े थे। जैसे ही कार पहुंची तो उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन कार ड्राइवर ने स्पीड बढ़ा दी और एसआई को कुचल दिया। जबकि मौके पर मौजूद तीन साथी पुलिस कर्मी घायल हो गए।

घायल कांस्टेबल बालेश्वर यादव ने बताया कि वो लोग सड़क पर खड़े थे। एक कार आई और हमें टक्कर मार दी। इस घटना में एक एसआई शहीद हो गए। जबकि दूसरे साथी घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि टक्कर मारने के बाद शराब तस्कर कार तेजी से लेकर फरार हो गए। पुलिस ने ऑल्टो कार के मालिक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।