Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

चुनावी राज्य बिहार में 70 लाख रुपये की शराब जब्त

Bihar: बिहार पुलिस ने बक्सर में एक शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 70 लाख रुपये की शराब जब्त की।

ये जब्ती ऐसे समय में हुई है जब चुनावी राज्य बिहार में शराब की तस्करी के खिलाफ सतर्कता बढ़ा दी गई है।

तस्करों को वीर कुंवर सिंह गंगा चेकपोस्ट पर पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि वे एक बीमार व्यक्ति को इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन गाड़ी की बारीकी से जांच करने पर पता चला कि उसमें भारी मात्रा में शराब छिपाई गई थी।

गाड़ी का चालक पंजाब का मंजीत सिंह था और मरीज बताए जा रहे व्यक्ति की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई।