Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

बेंगलुरू में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाकों में पानी भरा

बेंगलुरू में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात ये हैं कि निचले इलाकों और सड़कों पर पानी भर गया है। पेड़ टूटने से वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ रहा है।

डोड्डा बोम्मसंद्रा झील ओवरफ्लो हो रही है।190 मि.मी. से ज्यादा बारिश की वजह से झील का बांध टूट गया। विद्यारण्यपुरा और उसके आस-पास के इलाकों में बादल फटने की घटनाएं हुई हैं।

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए बेंगलुरू में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है 11 सेमी से 20 सेमी तक बहुत तेज बारिश है। वहीं, बाढ़ में फंसे दो लापता बच्चों की तलाश के लिए केंगेरी झील में बचाव अभियान जारी है।