Breaking News

गरबा किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं होना चाहिए: अमृता फडणवीस     |   हांगकांग के पहले पोस्ट-कोलोनियल नेता तुंग ची-ह्वा का 89 साल की उम्र में निधन     |   न्यूयॉर्क में Huawei पर रैकेटियरिंग का मुकदमा, कंपनी के खिलाफ सुनवाई शुरू     |   सीहोर में वॉटर फिल्ट्रेशन प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव, 4 लोग अस्पताल में एडमिट     |   गाजा में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल     |  

शिमला में मंगलवार की शाम को फिर हुआ लैंडस्लाइड

हिमाचल प्रदेश के शिमला में मंगलवार शाम एमएलए क्रॉसिंग के पास लैंडस्लाइड हो गया जिससे चौड़ा मैदान रोड पर ट्रैफिक बाधित हो गया। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में मंगलवार को भी बारिश हुई। मौसम कार्यालय ने राज्य के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए पहले ही 'येलो' अलर्ट जारी किया था।

शिमला के डिप्टी कमिश्नर ने हालात से निपटने की तैयारियों के लिए अधिकारियों के साथ इमरजेंसी बैठक की। प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 31 जुलाई को लैंडस्लाइड के बाद रामपुर के समेज गांव से लापता 33 लोगों में से 20 अब तक मिल गए हैं। बाकी लोगों की तलाश भी जारी है, अगर वे मरे हुए मिलते हैं तो उनका शव उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा जिससे कि वो उनका अंतिम संस्कार कर सकें।