Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

पंगुनी उथिरम उत्सव पर तिरुवरुर रथ यात्रा में लाखों श्रद्धालु हुए शामिल

तमिलनाडु में तिरुवरूर त्यागराज मंदिर का रथ, जिसे एशिया का सबसे बड़ा रथ माना जाता है लाखों श्रद्धालुओं के साथ बड़ी ही धूम धाम से निकाला गया, इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे भी लगाए। पवित्र शिव मंदिर में पंगुनी उथिरम उत्सव के लिए भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला कलेक्टर सरोश्री ने किया।

पंगुनी उथिरम उत्सव तमिल हिंदुओं का त्योहार है। रथ यात्रा के दौरान करीब 2,000 सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं साथ ही अग्निशामक भी सुरक्षा अभियान में लगाए गए।