Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

West Bengal: मानसून ने दी दस्तक, कोलकाता समेत कई जगह रात भर हुई झमाझम बारिश

West Bengal: देश के कई हिस्सों में मानसून का इंतजार है, लेकिन पश्चिम बंगाल में मानसून दस्तक दे चुका है। रात भर हुई मानसूनी बारिश शुक्रवार दोपहर तक जारी रही। बारिश से उत्तर बंगाल के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कोलकाता और उससे सटे दक्षिण बंगाल के कई जिलों में कई जगह पानी भर गया, जिससे सड़कों पर ट्रैफिक जाम लग गया।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के जिलों के लिए भी अगले 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें कई इलाकों से जलभराव की सूचना मिली है। रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेड रोड पर एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। लिहाजा कोलकाता नगर निगम हाई एलर्ट पर है और कंट्रोल रूम से हालात पर लगातार नजर रखे हुए है।