Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को होगा उप-चुनाव

चुनाव आयोग ने मंगलवार को ऐलान किया कि केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए उप-चुनाव 13 नवंबर को होगा।
ये सीट कांग्रेस के राहुल गांधी ने खाली की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से भी चुनाव में जीत हासिल की थी।

कांग्रेस पहले ही ऐलान कर चुकी है कि वो वायनाड उप-चुनाव में राहुल गांधी की बहन और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को अपना उम्मीदवार बनाएगी।

चुनाव आयोग ने ये भी ऐलान किया की कि देश भर में 47 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव 13 नवंबर को होंगे। वहीं उत्तराखंड में केदारनाथ और महाराष्ट्र में नांदेड़ में 20 नवंबर को वोटिंग होगी।