वायनाड लोकसभा सीट और चेलक्कारा आरक्षित विधानसभा सीट पर बुधवार को होने वाले उप-चुनाव के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। वायनाड में प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी मैदान में हैं।
दोनों सीटों पर मतदान सामग्री बांटी जा रही है और मतदान कर्मचारी विभिन्न बूथों पर अपना काम संभाल रहे हैं। मतदान केंद्रों पर ईवीएम की व्यवस्था की जा रही है।