Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

केरल: कोट्टायम में तेज हवा और बारिश से बड़े पैमाने पर नुकसान

केरल के कोट्टायम में बुधवार को पल्लम, नाटकम पुथुपल्ली, एमजी यूनिवर्सिटी और कितांगुर इलाकों में काफी नुकसान की खबर आई। तेज हवाओं और बारिश के वजह से कई जगह से पेड़ उखड़ने की सूचना मिली। कुमारकम पांडन बाजार-असारीस्सेरी सड़क पर एक पेड़ गिर गया और ट्रेफिक जाम हो गया।

पाला-थोडुपुझा रोड, चुलाभागम रोड, वैकोम-वेचूर रोड और कुमारकोम-चेरथला रोड पर कई पेड़ उखड़ गए। मंगलवार को आईएमडी ने राज्य के छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट और बाकी जिलों में बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया था।

ऑरेंज अलर्ट का मतलब है मूसलाधार बारिश (6 सेमी से 20 सेमी) और येलो अलर्ट का मतलब है 6 से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश।