Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

केरल: तिरुवनंतपुरम की दिव्यांग शारदा देवी ने पास की KPSC की परीक्षा

केरल के तिरुवनंतपुरम में रहने वाली दिव्यांग शारदा देवी ने दिव्यांगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते हुए शहर के यूनिवर्सिटी कॉलेज में अंग्रेजी की असिस्टेंट प्रोफेसर बनने में कामयाबी हासिल कर ली है।

इतना ही नहीं अपनी मजबूत इरादों की मिसाल देते हुए शारदा ने असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ-साथ केरल लोक सेवा आयोग की परीक्षा भी पास कर ली है। शारदा के कॉलेज के स्टूडेंट और टीचर उनकी शानदार कामयाबी से बेहद खुश हैं और उन्हें गर्व का अहसास हो रहा है।

शारदा का मानना ​​है कि दिव्यांगों को सफलता पाने के लिए पहले खुद पर भरोसा करना होता है। उन्हें कामयाबी के लिए किसी के समर्थन या सहानुभूति पर आश्रित नहीं रहना चाहिए।