Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

कर्नाटक: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बेलगावी पुलिस स्टेशन के सामने किया प्रदर्शन

कर्नाटक के बेलगावी रविवार को सैकड़ों बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस स्टेशन के सामने प्रदर्शन किया और गुंडा एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए सदस्यों की रिहाई की मांग की।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके खिलाफ बिना किसी ठोस कारण के आरोप लगाए गए हैं। बजरंग दल नेता कृष्णा भट ने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ता राष्ट्रहित में काम कर रहे हैं और किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल नहीं हैं।

बता दें, पुलिस ने श्रीराम कोटे और मनोज हालगेकर को गुंडा एक्ट के तहत शाहपुर पुलिस स्टेशन सीमा से निर्वासित करने का आदेश दिया है।