Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

कर्नाटक: बीजेपी-जेडीएस ने सीएम सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग की

कर्नाटक में विपक्षी बीजेपी और जेडीएस ने कथित मुडा 'घोटाले' को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के इस्तीफे की मांग करते हुए शनिवार को मैसूरु तक अपना विरोध मार्च जारी रखा। 

कथित मुडा 'घोटाले' पर सीएम के इस्तीफे की मांग करते हुए बीजेपी और जेडीएस ने तीन अगस्त को मैसूरु में अपनी सात दिनों की पदयात्रा शुरू की , जो आज समाप्त होने जा रही है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता सी.टी. रवि ने शनिवार को सीएम सिद्दारमैया पर निशाना साधते हुए उन पर घोटालों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए सीएम पद से इस्तीफा देने की मांग की।

सी.टी. रवि ने कहा, "हमारी केवल यही मांग है कि चीफ मिनिस्टर इस्तीफा दें। वो लोग एक्सेप्ट किया है कि स्कैम हो चुका है।महर्षि वाल्मिकी बोर्ड में भी स्कैम हो चुका है, मुडा में भी स्कैम हो चुका है। केवल उतना नहीं एसएसडीपी में 4000 करोड़ का घोटाला, बीबीएमपी में 2000 करोड़ का टेंडर स्कैम।

उतना होने के बाद भी उन्होंने खुद को क्लीन सर्टिफिकेट दिया है। जनता ने नहीं दिया है। इतना स्कैम होने के बाद भी वो खुद को क्लीन कह सकते हैं क्या। ही इज नॉट क्लीन, ही इज करप्ट, हीज गर्वनमेंट ऑलसो करप्ट। उनके साथ कांग्रेस पार्टी है, पार्टी उनका समर्थन कर रहा है क्यों, पैसा में उसके भी शेयर मिला है। इसलिए पूरी पार्टी उनके सपोर्ट में खड़ी है।"

उन्होंने कहा, "अपनी पदयात्रा जन आंदोलन बन गई है। उनके पास नंबर है। जनता का विश्वास नहीं, विश्वास नहीं तो ज्यादा दिन सत्ता में नहीं रह सकता। नहीं रहेगा।"

मुडा 'घोटाले' में आरोप है कि सीएम सिद्दारमैया की पत्नी को मैसूर के पॉश इलाके में जमीन आवंटित किया गया है, जिसकी कीमत मुडा की ली गई जमीन के मुकाबले बहुत ज्यादा है।

बीजेपी नेताओं ने दावा किया है कि मुडा में 4,000 करोड़ रुपये से 5,000 करोड़ रुपये तक का 'घोटाला' हुआ है।