Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

कन्नौज रेप केस: डॉक्टरों ने आरोपित नवाब सिंह यादव का डीएनए सैंपल लिया

अदालत के आदेश पर कन्नौज में शुक्रवार शाम पुलिस ने डॉक्टरों की टीम के साथ जेल जाकर 15 साल की नाबालिग के साथ कथित बलात्‍कार के आरोपित पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव का डीएनए सैंपल लिया। पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी। कन्नौज सदर के सर्किल ऑफिसर (सीओ) डॉक्टर कमलेश कुमार ने बताया कि सुनवाई के दौरान जब अदालत ने नवाब सिंह यादव से डीएनए सैंपल देने को लेकर पूछा तो उन्होंने डीएनए सैंपल देने की हामी भरी थी।

कुमार ने बताया कि आरोपित के हामी भरे जाने के बाद पुलिस ने जिला जेल अनौगी जाकर डॉक्टरों की टीम के साथ यादव का डीएनए सैम्पल लिया। कन्नौज में शिक्षण संस्थान के प्रबंधक और समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव पर नाबालिग से नौकरी देने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप लगा है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार आनंद ने मंगलवार को बताया था कि पीड़िता की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया, "लड़की ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान में भी बलात्कार की बात कही है।" आनंद ने कहा कि दुष्कर्म की पुष्टि के साथ ही आरोपित के खिलाफ अपराध की संबंधित धाराओं के तहत आरोप जोड़े गए हैं।

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया था कि आरोपित नवाब सिंह यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख था और एसपी सांसद डिंपल यादव का करीबी सहयोगी था। जब डिंपल यादव कन्नौज से लोकसभा सांसद थीं। हालांकि, एसपी ने नवाब सिंह यादव से दूरी बना ली। आरोपित को इस मामले में सोमवार को गिरफ्तार किया गया था।