Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

Himachal: बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने दलाई लामा से की मुलाकात

Himachal Pradesh: एक्टर और मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार कंगना रनौत ने सोमवार को तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा से मुलाकात की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे।

कंगना रनौत ने कहा, "मैं चंबा जाने के लिए बहुत उत्साहित हूं क्योंकि ये हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत जगह है। हम चंबा जिले के विकास के लिए काम करेंगे।" मंडी सीट पर कंगना रनौत का मुकाबला राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह से है।