Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

कादिर राना की पुत्रवधू सुम्बुल राना और बेटे शाह मोहम्मद ने लिए नामांकन पत्र

 

मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन पूर्व सांसद कादिर राना की पुत्रवधू सुम्बुल राना और उनके बेटे शाह मोहम्मद के नाम से नामांकन पत्र लिए गए। शुक्रवार को 24 उम्मीदवारों की ओर से 30 नामांकन पत्र लिए। कांग्रेस नेता अरशद राना ने भी नामांकन पत्र लिया।कलेक्ट्रेट स्थित बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के न्यायालय में नामांकन कक्ष बनाया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार प्रक्रिया शुरू होने पर नामांकन कक्ष में अधिनस्थों के साथ मौजूद रहे। कलक्ट्रेट के मुख्य गेट से लेकर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी न्यायालय तक बेरिकेडिंग की गई है, ताकि सुरक्षा और प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाया जा सके। प्रत्याशियों को नामांकन पत्र निशुल्क प्रदान किए जा रहे हैं। लेकिन नामांकन दाखिल करने पर जमानत राशि जमा करनी होगी।