राष्ट्रपति भवन में गुरुवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति के चिकित्सक कर्नल (डॉ.) किरण कुमार ने खुशी जताते हुए बताया कि यह AIIMS ब्लड सेंटर के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा चौथा रक्तदान शिविर है। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा जीवनदान है, क्योंकि खून न तो खरीदा जा सकता है और न ही बनाया जा सकता है। डॉ. कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में यह शिविर दूसरी बार आयोजित किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार 2025 में बने 250 प्रतिभागियों के रिकॉर्ड को तोड़ा जाएगा। पिछली बार इस शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया था, जो बेहद प्रेरणादायक रहा।
AIIMS और राष्ट्रपति भवन की संयुक्त पहल, रक्तदान शिविर का आयोजन
You may also like
केदारनाथ धाम के रावल से मिले CM धामी, यात्रा तैयारियों और विकास कार्यों पर हुई चर्चा.
बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा, बच्चे की हादसे में मौत के बाद मां ने की आत्महत्या.
AIIMS और राष्ट्रपति भवन की संयुक्त पहल, रक्तदान शिविर का आयोजन.
मिजोरम में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई, 25 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स जब्त, कई गिरफ्तार.