Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

AIIMS और राष्ट्रपति भवन की संयुक्त पहल, रक्तदान शिविर का आयोजन

राष्ट्रपति भवन में गुरुवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति के चिकित्सक कर्नल (डॉ.) किरण कुमार ने खुशी जताते हुए बताया कि यह AIIMS ब्लड सेंटर के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा चौथा रक्तदान शिविर है। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा जीवनदान है, क्योंकि खून न तो खरीदा जा सकता है और न ही बनाया जा सकता है। डॉ. कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में यह शिविर दूसरी बार आयोजित किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार 2025 में बने 250 प्रतिभागियों के रिकॉर्ड को तोड़ा जाएगा। पिछली बार इस शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया था, जो बेहद प्रेरणादायक रहा।