Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

झारखंड: सरायकेला में छात्रा के कथित अपहरण के बाद तनाव, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक विवाहित युवक के इंटरमीडिएट की छात्रा का कथित तौर पर अपहरण करने के बाद तनाव का माहौल हो गया। इसके विरोध में गांववालों ने आरोपित मो. तसलीम के घर और उसके संबंधियों की चार दुकानों में आग लगा दी। इनमें जूते, बर्तन और कपड़े की दुकान भी शामिल हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को काबू में किया। इसके लिए पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज भी किया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए और एक पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। छात्रा के परिवार ने आरोप लगाया कि मो. तस्लीम ने गुरुवार को उनकी बेटी का अपहरण किया था और नीमडीह थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई थी।

हालांकि, देर शाम तक लड़की और आरोपी दोनों का पता नहीं चल पाया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। डिप्टी कमिश्नर रविशंकर शुक्ला, एसपी मुकेश लुनायत, एसडीओ विकास कुमार राय, एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा और पांच थानों के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में फ्लैग मार्च किया।