Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

Jharkhand Assembly Elections: एक्सपर्ट का दावा, पलायन और बेरोजगारी हो सकते हैं अहम मुद्दे

Jharkhand Assembly Elections: चुनाव आयोग के ऐलान के साथ ही झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। झारखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका फैसला कुछ हद तक संथाल परगना इलाके के नतीजे तय करेंगे। विधानसभा की कुल 81 सीटों में से 18 सीटें इस इलाके में है।

राजनैतिक विशेषज्ञ और वरिष्ठ पत्रकार कहते हैं कि इलाके में नौकरियों के लिए पलायन और बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है। सोशल एक्टिविस्ट राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को बड़ा मुद्दा मानते हैं। झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटों पर दो फेज में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी। इससे पहले 2019 में राज्य में पांच चरणों में चुनाव हुए थे। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।