Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

Jharkhand: सीएम सोरेन ने राज्य के वित्तीय प्रबंधन को बताया मजबूत, कहा- छह साल में बजट 85 फीसदी बढ़ा

Jharkhand: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में हेमंत सोरेन ने राज्य के वित्तीय प्रबंधन को मजबूत बताया। उन्होंने कहा कि राज्य का बजट 86,000 करोड़ से बढ़कर 1.58 लाख करोड़ हो गया है, जो छह साल में करीब 85 फीसदी की बढ़ोतरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के प्रबंधन की नीति आयोग ने भी तारीफ की है।

मुख्यमंत्री ने मैया सम्मान योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इससे 50 लाख से ज्यादा महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। साथ ही, महिलाओं के लिए बजट में विशेष प्रावधान भी किया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिशुम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान में स्मारक बनाने और विरासत पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना की भी घोषणा की।