Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

रांची में तीन दिवसीय कृषि उत्पाद और व्यापार मेला शुरू, सीएम हेमंत सोरोन ने किया उद्घाटन

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित झारखंड कृषि उत्पाद और व्यापार मेला-2026 का उद्घाटन किया। 16 से 18 जून तक चलने वाले इस तीन दिवसीय मेले में राज्य भर के किसान और देशभर से आए कृषि वैज्ञानिक शामिल हुए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती और किसानी का इतिहास किसी भी जाति, धर्म, वर्ग और संप्रदाय के अस्तित्व से भी पुराना है। उन्होंने कहा कि कृषि मेला किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने की अहम पहल है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार की बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बंजर भूमि और खेतों में लगाए गए फलदार पौधों के अच्छे नतीजे आने लगे हैं, जिससे किसानों को फायदा मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास और विनाश के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने जल संरक्षण पर भी जोर देते हुए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की अपील की।

सीएम सोरेन ने कहा, "हम लोगों ने पिछले कार्यकाल में ही बिरसा हरित ग्राम योजना शुरू किया जहा किसान अपने खेतों में बाड़ी में बंजर भूमि में फलदार वृक्ष लगाने का, समुदाय पट्टे के रूप में भी उसमे फलदार वृक्ष लगाने की योजना हमने प्रारंभ किया, शायद मुझे जो पुराना आंकडा शायद मेरे सामने मुझे याद आ रहा है कि अब तक करीब डेढ़ लाख करोड एकड़ जमीन में हम लोग ने बिरसा हरित ग्राम की योजना लगाई, मुझे लगता है की तीन चार साल पहले ये योजना शुरू हो होगा, आज इसका फल मिल रहा है।"