Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

पटना में ज्वैलर्स एसोसिएशन का फैसला, दुकान के अंदर बिना चेहरे ढके आने की अपील की

Bihar: पटना में दिन दहाड़े होने वाली चोरी की वारदातों को रोकने के लिए ज्वैलर्स ने दुकान के अंदर बिना चेहरे ढके आने की अपील की है। ऑल-इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन की बिहार इकाई ने ज्वैलर्स को निर्देश दिया है कि चेहरा ढककर आने वाले ग्राहकों को गहने न तो दिखाएं और न ही बेचें। 

ज्वैलर्स ने बैंकों में लागू इसी तरह के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि ग्राहकों को दुकानों में अंदर घुसने से पहले हेलमेट या मास्क हटाना होगा।

झांसी में ज्वैलर्स एसोसिएशन ने भी हाल ही में इसी तरह का कदम उठाया है। पिछले कुछ महीनों में, देशभर में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं जिनमें नकाबपोश लुटेरों ने आभूषण की दुकानों को निशाना बनाया है।