Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

जम्मू कश्मीर: रामबन में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन

जम्मू कश्मीर में रामबन जिले के निवासियों ने बुधवार को पूर्ण बंद रखा और पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। इस आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे और कुछ लोग घायल हुए हैं।

प्रदर्शनकारियों ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए रामबन और बनिहाल में बंद का आह्वान किया। प्रदर्शनकारी रामबन में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर धरने पर बैठे। पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी समूह के एक संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।