Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

जम्मू कश्मीर: उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जेठयार मंदिर में पूजा-अर्चना की

जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को जेष्ठा माता जयंती के अवसर पर श्रीनगर के जेष्ठयार मंदिर में पूजा-अर्चना की।

उप-राज्यपाल ने माता जेष्ठा का आशीर्वाद लिया और सभी की खुशहाली तथा जम्मू-कश्मीर की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। सिन्हा ने श्रद्धालुओं से बातचीत भी की और उन्हें इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर जेष्ठा देवी प्रबंधक समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक और सभी क्षेत्रों के लोग मौजूद थे।